.

आजमगढ़: राजकीय आईटीआई में 24 जुलाई को रोजगार मेला, हीरो मोटोकॉर्प करेगी भर्ती


2022 से 2025 के बीच आईटीआई पास 18 से 26 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

आजमगढ़। जिले के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), हर्रा की चुंगी में 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प प्रा. लि., राजस्थान के प्रतिनिधि शामिल होंगे और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि मेले में वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2022 से 2025 के बीच आईटीआई उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। उन्होंने जनपद के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में शामिल होने की अपील की है। साथ ही अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले संस्थान पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment