.

आजमगढ़: कुवैत भेजने के नाम पर 2.24 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार


फर्जी वीजा और हवाई टिकट देकर विदेश भेजने का झांसा देने का आरोप

आजमगढ़' सरायमीर थाना पुलिस ने कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.24 लाख रुपये की ठगी करने तथा फर्जी वीजा और हवाई टिकट उपलब्ध कराने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर खरेवां मोड़ से पकड़कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के गंगापुर बिजौरा निवासी राजू राम पुत्र स्व. फिरतू ने तीन जून 2026 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित धरमपुर/92 गीता वाटिका निवासी संदीप ठाकुर पुत्र जयप्रकाश ठाकुर ने उनके दो रिश्तेदारों को कुवैत में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग किश्तों और नकद के माध्यम से कुल 2.24 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने कुवैत का वीजा और हवाई टिकट उपलब्ध कराया, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच में दोनों दस्तावेज फर्जी पाए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना सरायमीर पर मुकदमा संख्या 144/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायमीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को खरेवां मोड़ से आरोपी संदीप ठाकुर पुत्र जयप्रकाश ठाकुर, निवासी धरमपुर/92 गीता वाटिका, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने बचाव में न्यायालय में पक्ष रखने की बात कही। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506 आईपीसी तथा एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment