.

आजमगढ़: MRF Tyres ne 77 युवाओं का किया चयन


राजकीय आईटीआई लालगंज में रोजगार मेला सम्पन्न

आजमगढ़: राजकीय आईटीआई लालगंज परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में गुजरात स्थित कंपनी MRF Tyres ने प्रतिभाग करते हुए करीब 230 बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 77 अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन किया गया।
कंपनी प्रतिनिधियों ने चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग देने की बात कही तथा उन्हें ट्रैवल एलाउंस उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। चयनित अभ्यर्थियों में डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए 19,500 रुपये, आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 17,000 रुपये तथा इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है।
रोजगार मेले के सफल आयोजन में संस्थान प्रभारी एवं प्रधानाचार्य रितेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन राम मूर्ति, सहायक सेवायोजन अधिकारी अवधेश कुमार सहित सेवायोजन विभाग एवं आईटीआई संस्थान के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment