.

आजमगढ़ नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी हुए निलंबित


मुख्यालय से किए गए संबद्ध, गलत नामांतरण का आरोप,डीएम ने कराई थी जांच

आजमगढ़: गलत तरीके से किए गए नामांतरण के मामले में प्रमुख सचिव नगर निकाय पी. गुरु प्रसाद ने आजमगढ़ नगर पालिका परिषद के कर निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी को निलंबित कर दिया है। आजमगढ़ नगर पालिका परिषद के कर निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा। नगर पालिका के सभासद आनंददेव उपाध्याय और महेंद्र यादव ने कर निर्धारण अधिकारी पर एलवल मोहल्ला में एक प्रदर्शनी लगाने की अनुमति देने के नाम पर अपने भाई के बैंक खाते में अवैध रूप से रुपये मंगाने का आरोप लगाया था। इस आरोप की जांच जिलाधिकारी ने मुख्य ट्रेजरी अधिकारी से कराई थी। इसके बाद सभासदों ने कर निर्धारण अधिकारी पर नगर के मोहल्ला पहाड़पुर निवासी के मकान का गलत तरीके से नामांतरण करने का आरोप लगाया था। इस शिकायत और आरोपपत्र पर डीएम ने जांच कराई। जांच अधिकारी सीटीओ और एसडीएम सदर न्यायिक ने 25 मार्च को डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। डीएम ने रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। इसके बाद नगर निकाय के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने कर निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी को निलंबित कर दिया। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
कार्रवाई के बाद नगर पालिका परिषद परिसर में हड़कंप मचा रहा। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर बोलने से बचता रहा। हालांकि कार्यालय में दबी जुबान में इस कार्रवाई की खूब चर्चा रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment