.

आजमगढ़: सेवानिवृत्त पांच पुलिसकर्मियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई



सेवा सम्मान समारोह में पुष्पमाला, मोमेंटो व मिठाई देकर किया गया सम्मानित

आजमगढ़: पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा देने वाले अधिकारी व कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। इस अवसर पर रेडियो उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस राजनारायण सिंह, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस मिश्रीलाल कुमार मौर्य, आरक्षी नागरिक पुलिस अनामिका प्रसाद मिश्र तथा आरक्षी नागरिक पुलिस राजेश्वर राम को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment