.

आजमगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार


कप्तानगंज थाना पुलिस ने पकड़ा, चाकू मार कर हत्या के बाद फरार था पति


आजमगढ़: कप्तानगंज थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, 20 जून को मृतका की मां की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में बताया गया कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2014 में नीरज निषाद से हुई थी। 19 जून को घरेलू विवाद के दौरान पति ने चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना कप्तानगंज में मुकदमा अपराध संख्या 187/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत मंगलवार को थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपित नीरज निषाद पुत्र नन्दू निषाद, निवासी ग्राम अलहनी, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपित को न्यायालय भेज दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment