सिधारी पुलिस ने दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस किए बरामद
आजमगढ़: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधारी थाना पुलिस ने अवैध असलहों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी तमंचे और .315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिधारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार तड़के कार्रवाई की। उपनिरीक्षक जावेद सिद्दीकी मय पुलिस टीम ने खेमउपुर रोड स्थित डेंटल कॉलेज की बाउंड्री के पीछे पुलिया के पास संदिग्ध हालत में खड़े दो युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक देशी तमंचा (.315 बोर) और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अखिलेश कुमार पुत्र बुद्धे सिंह, निवासी ग्राम नगलाचिंता, थाना अछल्ला, जनपद औरैया तथा कमल पुत्र कृष्ण मुरारी, निवासी ग्राम भोगांव, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई। इस संबंध में थाना सिधारी में मु.अ.सं. 270/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment