.

आजमगढ़: राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज हुआ पूर्णतः सीबीएसई संस्थान


अब केवल सीबीएसई मानकों के अनुसार होगा विद्यालय का संचालन

आजमगढ़: राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज, लच्छीरामपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि लगभग पांच वर्षों के सतत प्रयास, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और निरंतर अनुश्रवण के बाद विद्यालय की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) से संबद्धता सफलतापूर्वक समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही अब विद्यालय पूरी तरह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध संस्थान के रूप में संचालित होगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यूपी बोर्ड से संबद्धता समाप्त होने के बाद अब विद्यालय की समस्त शैक्षणिक गतिविधियां, पाठ्यक्रम संचालन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया केवल सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाएगी। विद्यालय की सीबीएसई संबद्धता संख्या 2133932 तथा विद्यालय कोड 71955 है। प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय को पूर्ण रूप से सीबीएसई प्रणाली के अंतर्गत संचालित करने का लक्ष्य कई वर्ष पूर्व निर्धारित किया गया था। अब इस लक्ष्य की प्राप्ति से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के शैक्षिक मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में नई मजबूती मिलेगी। विद्यालय में नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास के कारण ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सका है। प्रबंधन ने भविष्य में भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर उन्नत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment