.

आजमगढ़: भारत रक्षा दल के विधि मंच का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न



गरीबों और मजलूमों की मुफ्त न्यायिक पैरवी को अधिवक्ताओं ने ली शपथ

आजमगढ़: गरीबों, मजलूमों एवं सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष करने वाले लोगों की निःशुल्क न्यायिक सहायता के उद्देश्य से गठित भारत रक्षा दल के विधि मंच के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को कटरा स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न पदों के लिए चयनित अधिवक्ताओं ने संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के प्रति निष्ठा रखते हुए शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि विधि मंच के गठन से गरीब, असहाय और मजबूर लोगों को न्याय दिलाने की लड़ाई को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंच भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था के खिलाफ प्रभावी आवाज उठाएगा तथा भविष्य में इसका विस्तार सभी तहसील स्तरों और अधिवक्ता संघों तक किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में जाति और धर्म की राजनीति करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं होगा। विधि मंच के संरक्षक के रूप में चयनित वरिष्ठ अधिवक्ता किलेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भारत रक्षा दल परिवार का सदस्य बनने पर उन्हें गर्व है और वह संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अपनी पूरी क्षमता से योगदान देंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनायक एडवोकेट ने कहा कि मंच के अधिवक्ता गरीब एवं असमर्थ लोगों के मुकदमों की निःशुल्क पैरवी करेंगे। इसके साथ ही जनता को विभिन्न कानूनों, सूचना के अधिकार तथा नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जाएंगे। समारोह में विनायक एडवोकेट को जिलाध्यक्ष, मनीष श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष, गोपाल प्रसाद एवं शफीउद्दीन उर्फ मशाल को उपाध्यक्ष, प्रदुमन शुक्ल को मंडल सचिव तथा रोहित सिंह को जिला सचिव पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर राजेंद्र द्विवेदी, विनोद सिंह, विवेकानंद सहित अनेक अधिवक्ता एवं संगठन के नगर व जिला इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment