सरायमीर पुलिस ने खंडवारी नहर पुलिया के पास से दबोचा, मुकदमे में बढ़ाई गईं कई गंभीर धाराएं
आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा अवैध धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को रविवार को खंडवारी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, 5 जून 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर सरायमीर थाने में मुकदमा संख्या 146/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी ओबैद अहमद पुत्र उजैर अहमद निवासी पूरा नूरम, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ पर एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों, बयान एवं अन्य तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 69, 351(3) बीएनएस तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(1) की बढ़ोत्तरी की गई। रविवार को उपनिरीक्षक नीरज गौड़ व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ओबैद अहमद को खंडवारी नहर पुलिया के पास से करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज गौड़ तथा हेड कांस्टेबल श्याम कुमार गौतम शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment