.

आजमगढ़: गैंगरेप के छह नामजद आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर भेजे गए जेल


जहानागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन सभी आरोपियों को दबोचा

आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना जहानागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आजाद पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम पखनपुर थाना जैतपुर जनपद अंबेडकरनगर, अतिश कुमार पुत्र अशोक कुमार, करन कुमार पुत्र जयराम, विकास कुमार पुत्र विनोद राम निवासीगण ग्राम दिलमनपुर थाना जहानागंज तथा साहिल कुमार पुत्र प्रदीप कुमार एवं अंकित कुमार पुत्र प्रमोद निवासीगण ग्राम बड़ौराखुर्द थाना जहानागंज ने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज में मुकदमा संख्या 120/26, धारा 70(1) व 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सोमवार को नयनपुर मोड़ के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आजाद पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम पखनपुर थाना जैतपुर जनपद अंबेडकरनगर, अतिश कुमार पुत्र अशोक कुमार (22 वर्ष), करन कुमार पुत्र जयराम (20 वर्ष), विकास कुमार पुत्र विनोद राम (18 वर्ष) निवासी ग्राम दिलमनपुर थाना जहानागंज तथा साहिल कुमार पुत्र प्रदीप कुमार (20 वर्ष) एवं अंकित कुमार पुत्र प्रमोद (18 वर्ष) निवासी ग्राम बड़ौराखुर्द थाना जहानागंज शामिल हैं।
गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल दिनकर कुशवाहा, कांस्टेबल प्रदीप यादव, दुर्गादीन सरोज, गिरिजेश शर्मा, सर्वजीत पाठक, अजीत यादव तथा महिला कांस्टेबल अवन्तिका तिवारी शामिल रहीं। सभी आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment