.

आजमगढ़: पोखरे में मछली व CCTV बचाने गए युवकों पर जानलेवा हमला, 10 आरोपी गिरफ्तार


बरदह पुलिस की कार्रवाई, बलवा व SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र में पोखरे में डाली गई मछलियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे को तोड़ने से रोकना युवकों को भारी पड़ गया। दबंगों ने विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ग्राम सराय मोहन निवासी उमेश सरोज पुत्र स्व. फिरतू सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के पोखरे में डाली गई मछलियों की निगरानी के लिए CCTV कैमरा लगाया गया था। आरोप है कि 19 मई की रात करीब आठ बजे कुछ लोग कैमरे में तोड़फोड़ कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उमेश सरोज व उनके भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोप है कि हमलावरों ने पोखरे में डाली गई मछलियां, जाल, ट्यूबवेल पाइप समेत अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस ने बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला और SC/ST एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल पुलिस टीम के साथ गुरुवार दोपहर सरायमोहन क्षेत्र में दबिश देने पहुंचे। सूचना मिली थी कि आरोपित दोबारा एकत्र होकर किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने मौके से 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों में संजू पुत्र भूलन, दिवाकर पुत्र अखिलेश, शनि पुत्र रामनरेश, मोहन पुत्र घूरन उर्फ घनश्याम, प्रदुम्न पुत्र रुपचंद, लाल बहादुर पुत्र यदुनाथ, मेवालाल पुत्र घूरन उर्फ घनश्याम, भोला पुत्र स्व. तिलठू, सोनू पुत्र अखिलेश तथा रामप्रीत पुत्र गोविन्द निवासी ग्राम सरायमोहन थाना बरदह शामिल हैं। पुलिस ने सभी का चालान कर न्यायालय भेज दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment