.

आजमगढ़: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम


गलत आख्या लगाने पर होगी कार्रवाई, अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

आजमगढ़: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त विभिन्न विभागों की शिकायतों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की गलत आख्या नहीं लगनी चाहिए। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस के नवीनतम शासनादेश का गंभीरता से अध्ययन करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस के प्रकरणों को स्वतः संज्ञान में लेकर नियमित मॉनिटरिंग की जाए और शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान किया जाए।
बैठक के दौरान विद्युत विभाग से संबंधित गलत बिल, कनेक्शन विच्छेदन के बाद भी बिल जारी रहने तथा मीटर खराबी जैसी शिकायतों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं चकबंदी विभाग के सीमांकन संबंधी मामलों में एसओसी को गांवों में भेजकर मौके पर निस्तारण कराने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गांवों से सबसे अधिक शिकायतें अथवा असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हो रहे हैं, वहां संबंधित अधिकारी स्वयं पहुंचकर शिकायतकर्ताओं से संवाद करें और उन्हें संतुष्ट करते हुए प्रकरणों का निस्तारण करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी दशा में पोर्टल पर असंतुष्ट फीडबैक नहीं आना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में नहीं जाना चाहिए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर भी विशेष जोर दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, डीसी एनआरएलएम डॉ. अराधना त्रिपाठी समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment