.

आजमगढ़: स्वगणना अभियान में ट्रांसजेंडर समुदाय की बढ़ी भागीदारी, सामाजिक समावेशन का बना उदाहरण


जनगणना-2027 के तहत ऑनलाइन स्वगणना में निभाई सक्रिय भूमिका, अन्य लोगों को भी किया जागरूक

आजमगढ़: जनगणना-2027 के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वगणना अभियान में ट्रांसजेंडर समुदाय की सक्रिय भागीदारी सामाजिक समावेशन और जनसहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है। जनपद प्रशासन की पहल पर समुदाय के सदस्यों ने न केवल स्वयं स्वगणना की, बल्कि अपने समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समाज का कोई भी वर्ग स्वगणना से वंचित न रहे। इसी क्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय की सहभागिता ने यह संदेश दिया है कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की समान भागीदारी है। समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वगणना केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपनी पहचान और अस्तित्व को सशक्त रूप से दर्ज कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जनपद प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया है।
जिला प्रशासन ने ट्रांसजेंडर समुदाय की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आजमगढ़ में स्वगणना अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें हर वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। प्रशासन के अनुसार समुदाय की यह सहभागिता सामाजिक समानता और समावेशी विकास की दिशा में सकारात्मक कदम है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment