.

आजमगढ़: भीषण गर्मी में 'प्रयास`ने बांटा शीतल शरबत, राहगीरों को मिली राहत



कलेक्ट्रेट गेट के सामने नि:शुल्क सेवा शिविर लगा पिलाया गुलाब शरबत

आजमगढ़: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन “प्रयास” द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शीतल गुलाब शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला बार एसोसिएशन आजमगढ़ कलेक्ट्रेट गेट के सामने लगाए गए नि:शुल्क शिविर में राहगीरों, अधिवक्ताओं, दुकानदारों एवं पैदल चलने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया गया।
संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि “प्रयास” संगठन हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाना संगठन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जब तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, तब तक यह सेवा अभियान जनपद के विभिन्न स्थानों पर चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर जनसेवा में सहयोग करने की अपील की।
संगठन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। राहगीरों ने कहा कि तपती गर्मी में ठंडा शरबत किसी राहत से कम नहीं है। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार लोगों की सेवा में जुटे रहे।
इस अवसर पर संगठन के सचिव ई. सुनील यादव, राजीव शर्मा, विजय सिंह, ई. अमित यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment