.

आजमगढ़: प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में ‘फन डे’ का बच्चों व अभिभावकों ने उठाया आनंद





वाटर पार्क, झूले और गेम्स बने आकर्षण का केंद्र, लकी ड्रा में टीवी व साइकिल समेत कई पुरस्कार दिए गए

आजमगढ़: प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, एटलस टैंक आजमगढ़ में गुरुवार को फन डे कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती सरस्वती वर्मा, सर्वोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक राजेंद्र यादव, डॉ. भक्त वत्सल एवं डॉ. शहाबुद्दीन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
फन डे के दौरान विद्यालय परिसर में वाटर पार्क, झूले, मिकी माउस और विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया, जिसका बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों की चहल-पहल और मनोरंजन का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में टीवी दीपाली यादव को, द्वितीय पुरस्कार साइकिल जतिन शर्मा को तथा तृतीय पुरस्कार मिक्सर दिव्यांशी सरोज को प्रदान किया गया। वहीं सांत्वना पुरस्कार के रूप में वॉल घड़ी सुजाता, मानव यादव, अनाया मौर्य एवं अंशुल को वितरित की गई।
व्हीलचेयर प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से गौरव मौर्य विजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में आनवी की मम्मी प्रियंका ने बाजी मारी।
विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों एवं लकी ड्रा विजेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में भाग्य कब साथ दे जाए, यह कोई नहीं जानता, इसलिए हर व्यक्ति को अपने भाग्य को अवश्य आजमाना चाहिए। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुक अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment