.

आजमगढ़: इलाज में लापरवाही से महिला की मौत मामले में डॉक्टर गिरफ्तार


बरदह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को दबोचा

आजमगढ़: थाना बरदह क्षेत्र में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पति की तहरीर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को सरायमोहन तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थाना बरदह क्षेत्र के ग्राम खम्हौली निवासी सुरेन्द्र बिन्द पुत्र सोनई बिन्द ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी पूनम बिन्द (32) के पेट में दर्द होने पर 7 मई की सुबह करीब छह बजे उन्हें मुक्तिपुर स्थित डॉ. चन्द्रसेन यादव के क्लीनिक पर इलाज के लिए ले जाया गया था। आरोप है कि उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने महिला को अन्यत्र रेफर करने की बात कही, लेकिन चिकित्सक ने अपने यहां ही इलाज जारी रखा और रेफर नहीं किया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई।
इस मामले में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 159/26 धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को उपनिरीक्षक उमेशचन्द्र यादव व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चिकित्सक डॉ. चन्द्रसेन यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव निवासी कदनापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को सरायमोहन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment