अवैध नियुक्ति के बावजूद 10 शिक्षकों को वेतन भुगतान मामला,जांच के बाद हुई कार्यवाही
आजमगढ़ : जिले में समाज कल्याण विभाग से जुड़े अवैध वेतन भुगतान प्रकरण में बड़ी कार्रवाई ही है। आरोप है कि शासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद 10 शिक्षकों को करीब 51.46 लाख रुपये का वेतन भुगतान कर दिया गया। मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) और पटल सहायक की भूमिका संदिग्ध मिलने पर डीएम ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह ने मंडलायुक्त से शिकायत कर आरोप लगाया था कि विभागीय अधिकारियों ने शासनादेश के विपरीत नियुक्त शिक्षकों को वेतन जारी किया। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सीडीओ की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई, जिसमें जिला विकास अधिकारी और मुख्य कोषाधिकारी भी शामिल थे। जांच में आरोप सही पाए गए। इसी क्रम में आज शहर कोतवाली में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी और प्रधान सहायक सत्येंद्र बहादुर सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment