माँ: पहला गुरु” विषय पर छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
आजमगढ़: शनिवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का विषय “माँ: पहला गुरु” रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेंद्र प्रसाद यादव, निदेशिका श्रीमती कंचन यादव तथा उपप्रधानाचार्य श्री संजय कुमार विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने माँ के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने “माँ की ममता” पर आधारित समूह गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं माँ के त्याग और समर्पण पर आधारित लघु नाटिका ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में आमंत्रित कई माताओं ने बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर गर्व व्यक्त किया। विद्यालय की ओर से सभी माताओं को स्मृति चिन्ह एवं बच्चों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित कार्ड भेंट किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि माँ जीवन की पहली शिक्षिका होती है, जिसकी सीख व्यक्ति के पूरे जीवन में मार्गदर्शन करती है। निदेशिका श्रीमती कंचन यादव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में अपनी माँ के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संवेदनशीलता का भाव विकसित करना है। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
Blogger Comment
Facebook Comment