.

आजमगढ़: ए पी एस रेजिडेंशियल एकेडमी में प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न,



पारदर्शी व्यवस्था के बीच 325 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, चयनित छात्रों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा व आवास सुविधा



आजमगढ़: कोटिला चेक पोस्ट स्थित ए पी एस रेजिडेंशियल एकेडमी में शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। परीक्षा में जनपद समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 325 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाया। सुबह से ही एकेडमी परिसर में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का उत्साह देखने को मिला। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया। एकेडमी परिसर में विद्यार्थियों के लिए बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसकी अभिभावकों ने सराहना की।
एकेडमी प्रबंधन ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को संस्था द्वारा निशुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभा की राह में बाधा न बने।  संस्था के डायरेक्टर ग्यास असद खान ने कहा कि संस्था विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं एकेडमी के सेक्रेटरी एवं प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने परीक्षा के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे भी बेहतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment