दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा, चोरी के जेवर बरामद
आजमगढ़: जनपद में चोरी एवं महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अतरौलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने टेम्पो और ई-रिक्शा में यात्रियों के बैग से जेवर चोरी करने वाली चार महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर चोरी गए जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्ताओं को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को जितेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र रामराज निवासी पकड़ियापुर मखनहां थाना अतरौलिया ने थाना अतरौलिया में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन कुसुम प्रजापति ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। अतरैठ बाजार के पास दो अज्ञात महिलाओं ने उनके बैग से दो जोड़ी विछिया और एक जोड़ी पायल चोरी कर लिया। इस सूचना पर थाना अतरौलिया में मुकदमा संख्या 183/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए रिया पत्नी शिवा निवासी गोहटा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर तथा सीमा पत्नी धर्मेन्द्र निवासी गोहटा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया। इसी क्रम में अभयराज पुत्र झमई निवासी मिल्कीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ ने भी थाना अतरौलिया में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री प्रीती टेम्पो से यात्रा कर रही थी, तभी दो महिलाओं ने उसके बैग से एक जोड़ी हाथ पलानी और एक करधन चोरी कर लिया। शक होने पर दोनों महिलाओं को पकड़कर थाने लाया गया। इस मामले में थाना अतरौलिया पर मुकदमा संख्या 184/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पूछताछ और बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक मनीष विश्वकर्मा ने महिला हेल्पडेस्क पर नामित अभियुक्ता खुशबू पत्नी मनोज निवासी टैनी थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा पूजा पत्नी राजकुमार निवासी टैनी थाना पवई जनपद आजमगढ़ की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक जोड़ी हाथ पलानी और एक अदद करधन बरामद हुआ। दोनों अभियुक्ताओं को 15 मई की रात 9:40 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला ने पुलिस टीम और महिला पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरैया गेट के पास से रिया पत्नी शिवा और सीमा पत्नी धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो जोड़ी विछिया और एक जोड़ी पायल बरामद की गई। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए गलती की माफी मांगी। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में रिया पत्नी शिवा निवासी गोहटा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर उम्र 25 वर्ष, सीमा पत्नी धर्मेन्द्र निवासी गोहटा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र 32 वर्ष, खुशबू पत्नी मनोज निवासी टैनी थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष तथा पूजा पत्नी राजकुमार निवासी टैनी थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र 29 वर्ष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार चारों अभियुक्ताओं का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला, महिला उपनिरीक्षक अनुराधा यादव, महिला कांस्टेबल सृष्टि मौर्या, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तथा कांस्टेबल रणवीर वर्मा शामिल
Blogger Comment
Facebook Comment