जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया मान
आजमगढ़: कोटिला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जनपद स्तरीय अंतर विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता द इनोवेटिव अकादमी, जेहरा पिपरी, कप्तानगंज में आयोजित की गई थी, जिसमें जिले के 11 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ पब्लिक स्कूल की टीम ने जैश पब्लिक स्कूल, किशवपुर अंजान शहीद को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से शेख कमरान इरफान, सुभान फखरे आलम, मिर्ज़ा यूसुफ बेग, मोहम्मद मुसद्दिक, अब्दुल्लाह शेख, मोहम्मद अरक़म, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद मोबश्शिर, सोमामा शाहिद एवं अब्दुल्लाह शेख ने प्रतिभाग किया। टीम की सफलता में प्रशिक्षक विनय कुमार सिंह एवं अहमर अकील की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वहीं प्रधानाचार्या रूपल पंड्या ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा विद्यालय भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment