.

आजमगढ़: 18 डग्गामार वाहन सीज, यातायात पुलिस का बड़ा अभियान



बिना परमिट व ओवरलोडिंग करने वालों पर संयुक्त टीम की कार्रवाई

आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को विशेष औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस और जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाकर 18 डग्गामार चार पहिया वाहनों को सीज कर दिया।
अभियान के दौरान बिना परमिट संचालित हो रहे वाहनों, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच की गई। पुलिस टीम ने नियम विरुद्ध सवारी ढोने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 18 वाहनों को सीज कर थाना कोतवाली एवं थाना कंधरापुर परिसर में निरुद्ध करा दिया।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना परमिट वाहन संचालन, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment