.

आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल में मेधावियों, अभिभावकों व शिक्षकों का हुआ सम्मान


सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

आजमगढ़: कोटिला चेक पोस्ट स्थित आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय की छात्रा हाजरा नफीस ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं रिया राज ने 95 प्रतिशत, अर्शी आज़मी एवं दीक्षा यादव ने 94-94 प्रतिशत, ज़िक्रा फिरोज, अफीफा अराफात एवं नश्रा बानो ने 93-93 प्रतिशत, ईमान फातिमा ने 92 प्रतिशत तथा मरयम नोमान, शिवम यादव एवं नूरसबा अंसारी ने 91-91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मानित कर उनकी भूमिका की सराहना की गई। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, गर्व एवं उल्लास से परिपूर्ण रहा। विद्यालय प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं होती, बल्कि इसमें अभिभावकों के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के समर्पण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपल पंड्या ने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment