सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में किया शानदार प्रदर्शन, 15 छात्रों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक
आजमगढ़: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में जी.डी. ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन के बल पर विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद का नाम शिक्षा जगत में रोशन किया। विद्यालय के टॉपर्स में विज्ञान वर्ग से प्रियांशु गुप्ता ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। मानविकी वर्ग में सौम्या यादव ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की, जबकि कॉमर्स वर्ग में समीर उपाध्याय ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया। विद्यालय के परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। परिणाम के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 15 रही, जबकि 85 से 89 प्रतिशत के मध्य अंक प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थी रहे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। ज्ञान, संस्कार एवं उत्कृष्ट शिक्षा के समन्वय का प्रतीक जी.डी. ग्लोबल स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुशासित वातावरण, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जाता है। इसी समर्पण और विश्वास का परिणाम इस वर्ष के शानदार परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया है। विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं मानवीय संवेदनाओं का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए संकल्पित एवं प्रतिबद्ध रहेगा। विद्यालय के प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन साधना, अभिभावकों के विश्वास एवं शिक्षकों की अथक मेहनत का सुंदर प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार सदैव उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए तत्पर रहेगा। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक श्रीश अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय के समर्पित शिक्षक निरंतर विद्यार्थियों को सही दिशा देने, उनकी प्रतिभा को पहचानने एवं उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि विद्यालय के छात्र प्रत्येक वर्ष सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम अनुशासन, परिश्रम, सकारात्मक सोच एवं सामूहिक प्रयास की प्रेरणादायी मिसाल है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय के छात्र अपनी प्रतिभा और संस्कारों के बल पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Blogger Comment
Facebook Comment