.

आजमगढ़:सर्वोदय पब्लिक स्कूल की अंजली यादव ने 98.6% अंक के साथ जनपद में किया टॉप


सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट, कई छात्रों ने विभिन्न विषयों में प्राप्त किए 100 अंक

आजमगढ़: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई), दिल्ली द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय की मानविकी वर्ग की छात्रा अंजली यादव ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यालय के परीक्षा परिणाम में गणित वर्ग से फ्रूटी यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, मानविकी वर्ग से महक राय ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान, अंजली सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा दिव्या तिवारी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान हासिल किया। वहीं निलय सिंह एवं जीव विज्ञान वर्ग से पीयूष पाण्डेय ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसी क्रम में सिमरन यादव, शिवांगी राय एवं जागृति त्रिपाठी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सुधांशु पाण्डेय ने 93.4 प्रतिशत, नवनीत यादव ने 93 प्रतिशत तथा ब्यूटी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विषयवार प्रदर्शन में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दिव्या तिवारी, हानिया खान, खुशी गोंड, सिमरन यादव एवं साक्षी यादव ने चित्रकला विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं पवन्या यशस्वी ने भारतीय संगीत तथा महक राय ने राजनीति विज्ञान विषय में 100 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय का संपूर्ण परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत एवं उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का ही यह परिणाम है।
विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्ट परीक्षाफल देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल स्तर पर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया था।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment