.

आजमगढ़ पब्लिक स्कूल ने CBSE 12वीं में दिया शत प्रतिशत परिणाम


छात्रा हाजरा नफीस ने बिना कोचिंग के 97% अंक प्राप्त कर बढ़ाया स्कूल का मान

आजमगढ़: आज दिनांक 13 मई को सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 का परिणाम घोषित किया गया,जिसमें आजमगढ़ पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। हाजरा नफीस ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए संस्थान में टॉप किया और स्कूल एवं अपने माता पिता का मान बढ़ाया। हाजरा नफीस ने बताया कि उसने ये अंक बिना कोचिंग के प्राप्त किया है और भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है।रिया राज ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया,जबकि दीक्षा यादव ने 94 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ज़िक्रा फिरोज, अफीफा अराफात,अर्शी आज़मी ने भी 93 प्रतिशत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल में जीव विज्ञान संकाय ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान तथा कला संकाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्था के चेयरमैन श्री शाहआलम (गुड्डू जमाली) ने बच्चों एवं उनके माता पिता को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के प्रबंधक श्री मोहम्मद नोमान ( सी ए) ने प्रशंसा करते हुए उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपल पंड्या ने बहुत गौरांवित होते हुए कहा कि ये सफलता बच्चों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है ,और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment