CISCE जोनल खेल प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
आजमगढ़: CISCE द्वारा आयोजित जोनल खेल प्रतियोगिता चेस का आयोजन William Henry Smith Memorial School वाराणसी में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के विभिन्न संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में Sai International School Azamgarh के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अंडर-17 गर्ल्स वर्ग के शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा श्रेया यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में स्थान प्राप्त किया तथा चौथे स्थान पर रहीं। उनके इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की एक अन्य छात्रा तान्या चौरसिया ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने विशेष रूप से श्रेया यादव को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment