पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइल स्टोन पर हुआ हादसा,सीवान के रहने वाले थे सभी
आजमगढ़: जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 238 माइल स्टोन पर स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से कंटेनर में घुस गई। भीषण हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्योंकि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी जिसके चलते पूरा दिन पुलिस मृतकों की पहचान और जांच में जुटी रही। डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी डा० अनिल कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे । पुलिस के अनुसार यह परिवार बिहार के सीवान का निवासी था। मृतकों में मनीष कुमार श्रीवास्तव पुत्र प्रेम कुमार उम्र 43 वर्ष, कंचन देवी पत्नी मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष , आस्था कुमारी पुत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव उम्र 16 वर्ष , अदिति पुत्री मनीष कुमार उम्र 11 वर्ष इसके अतिरिक्त एक नाम पता अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 20 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम गयासपुर थाना सिसवन जिला सिवान बिहार।
Blogger Comment
Facebook Comment