.

आजमगढ़: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, एक घायल


रौनापार थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक गंभीर

आजमगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के चालाकपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा की मौत हो गई। जबकि हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी 20 वर्षीय संदीप कुमार उर्फ आशीष मुंबई में एक लोहे की पाइप बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार की शाम परिवार से मिलने के लिए घर आए थे। बचपन से घर पर रह रहा भांजा महराजगंज के कटान बाजार निवासी 12 वर्षीय आर्यन पास के एक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। सुबह भांजे आर्यन के साथ संदीप बिलरियागंज बाजार आए थे। दोनों सामान की खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे, चालाकपुर गांव के समीप पहुंचे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों के वाहन क्षतिगस्त हो गए और तीनों लोग एक दूसरे के विपरीत दिशा में जा गिरे।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से मामा-भांजा और अज्ञात ई-रिक्शा चालक को बिलरियागंज सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्वजन एंबुलेंस से लेकर तीनों को जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने संदीप और आर्यन को मृत घोषित कर ई-रिक्शा चालक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। आर्यन दो बहन में अकेला था।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment