आज़मगढ़: 09 मई 2026 को थाना तहबरपुर क्षेत्रान्तर्गत वादी मुकदमा की लगभग 09 वर्षीय भान्जी, जो घर के बाहर खेल रही थी, के साथ अभियुक्त नखडू उर्फ साहब पुत्र बेचन निवासी ग्राम महुवार थाना तहबरपुर ने दुष्कर्म की घटना कारित किया, जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी तथा जिला अस्पताल में उपचाररत है। धारा 65(2) बी0एन0एस0 व धारा 5m/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। थानाध्यक्ष तहबरपुर उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह मय हमराह एवं उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी मय हमराह टीकापुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त नखडू उर्फ साहब रैसिंहपुर होकर मंझारी बाजार की तरफ पैदल जा रहा है। सूचना पर उ0नि0 मानचन्द्र यादव और हमराह को रैसिंहपुर की तरफ से घेराबंदी हेतु निर्देशित करते हुए पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हुई। करियावर चौहान बस्ती के सामने पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तथा दूसरी ओर से आ रहे उ0नि0 मानसिंह यादव समेत हमराह से स्वयं को घिरता देख पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु पर्याप्त चेतावनी दिए जाने के बावजूद अभियुक्त ने पुनः तमंचा तान दिया । इस पर थानाध्यक्ष तहबरपुर उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह द्वारा आत्मसुरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गयी। घायल अभियुक्त की पहचान नखडू उर्फ साहब पुत्र बेचन निवासी ग्राम महुवार थाना तहबरपुर उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में ही हुई। अभियुक्त के कब्जे से 1 देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 मोबाइल फोन तथा 820 रुपये नगद बरामद हुए। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु सीएचसी तहबरपुर भेजा गया ।
Blogger Comment
Facebook Comment