तीन लाख का मादक पदार्थ, स्विफ्ट कार व मोबाइल बरामद
आजमगढ़: थाना रानी की सराय पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.684 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत का गांजा, 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर और थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुशील कुमार व उपनिरीक्षक सूरज तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोटिला कट स्थित करीम होटल के पास दो युवक अवैध गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से ऋषभ यादव पुत्र आलोक कुमार निवासी ग्राम अमोला बुजुर्ग थाना कटका जनपद अंबेडकरनगर तथा संदीप यादव पुत्र बांके निवासी नूरपुर कला थाना कटका जनपद अंबेडकरनगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 22.684 किलोग्राम गांजा, 500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और स्विफ्ट कार संख्या JH01AX7700 बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना रानी की सराय में मु0अ0सं0 122/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment