.

आजमगढ़ पुलिस ने UPPCS-2024 के सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित







लक्ष्य निर्धारण व अनुशासन ही सफलता की कुंजी है - एसएसपी डॉ. अनिल कुमार

आजमगढ़: जनपद आजमगढ़ में UPPCS-2024 में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने 06 सफल अभ्यर्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित अभ्यर्थियों में अनुराग पाण्डेय (SDM), अखिल पाण्डेय (असिस्टेंट कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स), पल्लवी सिंह (नायब तहसीलदार), आँचल श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार), आरती मिश्रा (डिप्टी जेलर) एवं बलवंत सिंह (नायब तहसीलदार) शामिल रहे। सभी अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता की यात्रा साझा करते हुए कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और सही दिशा में तैयारी को सफलता का मूल मंत्र बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अनुशासन, धैर्य और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की असली कुंजी है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने भी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में निरंतरता और सकारात्मक सोच बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक (परि0) प्रेमसुख दड़िया तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment