.

आजमगढ़: होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा को लेकर पुलिस की तैयारी तेज


25 से 27 अप्रैल तक प्रस्तावित परीक्षा के लिए अधिकारियों को ब्रीफ किया गया, निष्पक्ष व पारदर्शी संचालन पर जोर

आजमगढ़ : जनपद में उ0प्र0 होमगार्ड इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को विस्तार से ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा का आयोजन 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जिसे पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराना प्राथमिकता है।
गोष्ठी के दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही एवं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने और सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment