इंटरमीडिएट में प्रगति सरोज ने मारी बाजी, मेधावियों का हुआ सम्मान, विद्यालय में जश्न का माहौल
आजमगढ़: जहानागंज क्षेत्र स्थित एस.के.डी. इंटर कॉलेज धनहुंआ का सत्र 2025-26 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार गौरवान्वित नजर आया। हाईस्कूल वर्ग में अंकित यादव ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आकाश यादव 92.57 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, अयान रियाज 92 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। स्नेहा चौबे ने 91.83 प्रतिशत अंक पाकर चतुर्थ तथा आक्रांत चौहान 91 प्रतिशत अंक के साथ पंचम स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रगति सरोज ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आकाश मौर्य 80.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय रहे। शांतनु यादव ने 79.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सुजाता, पल्लवी और सुमित ने 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन मेधावी छात्रों ने अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में छात्रों को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेन्द्र पांडे, व्यवस्थापक श्रीकांत सिंह समेत राजेश विश्वकर्मा, अनन्त, संतोष, संजय यादव, सूर्य प्रताप व अनंतशील सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Blogger Comment
Facebook Comment