.

आजमगढ़ में श्री दुर्गा जी इंटर कॉलेज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, विद्यार्थियों ने लहराया परचम


हाईस्कूल में प्रिया मौर्या और इंटर में वंदना प्रजापति रहीं अव्वल, मेधावियों का हुआ सम्मान

आजमगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में श्री दुर्गा जी इंटर कॉलेज, सेहदा-आजमगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जिससे शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। हाईस्कूल परीक्षा में प्रिया मौर्या ने 558/600 (93.00%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रितिज्ञा विश्वकर्मा 553/600 (92.17%) अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान पर निधि अमित यादव और आस्था प्रजापति रहीं, जिन्होंने 540/600 (90.00%) अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट परीक्षा में वंदना प्रजापति ने 433/500 (86.6%) अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। सुनील यादव 426/500 (85.2%) अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि संगम यादव ने 423/500 (84.6%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक रामनयन यादव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्य ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment