.

आजमगढ़: UPBOARD 2026 में सर्वोदय पब्लिक इंटर कॉलेज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, हर्षिता ने जिला मेरिट में बनाई जगह




हाईस्कूल में 95% अंक के साथ जनपद मेरिट में आया 9वां स्थान, इंटर में अनामिका टॉपर

आजमगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वोदय पब्लिक इंटर कॉलेज, आजमगढ़ का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हाईस्कूल परीक्षा में हर्षिता यादव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 9वां स्थान हासिल किया, साथ ही शहर के विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। इसके अलावा अन्तिमा यादव (92.3%) दूसरे, तरूण यादव (91.3%) तीसरे, अंजनी यादव (89.83%) चौथे और श्रेया यादव (88.6%) पांचवें स्थान पर रहीं।
इंटरमीडिएट में अनामिका यादव व अंशिका सरोज ने 86.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हेना परवीन (85.2%) दूसरे, अंजली यादव (83.2%) तीसरे, खुशी मौर्या (81.6%) चौथे और युवराज यादव (81.2%) पांचवें स्थान पर रहे। विद्यालय में इंटरमीडिएट के 83 और हाईस्कूल के 80 पंजीकृत सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने छात्रों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रधानाचार्या कंचन यादव ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment