.

आजमगढ़: यूपी बोर्ड 2026 में प्रतिभा निकेतन का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल-इंटर दोनों में शत-प्रतिशत रिजल्ट



अभय कुमार हाईस्कूल और कृष्णा जायसवाल इंटरमीडिएट में टॉपर बने, प्रबंधन ने विद्यार्थियों को दी बधाई

आजमगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, एटलस टैंक आजमगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जिससे शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। हाईस्कूल परीक्षा में अभय कुमार ने 541/600 अंक (90.16%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रतीक्षा गुप्ता 539/600 (89.83%) अंक के साथ द्वितीय और अनमोल तिवारी 538/600 (89.66%) अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा मानसी यादव ने 533/600 (88.83%) अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में कृष्णा जायसवाल ने 421/500 अंक (84.40%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। योगेश कुमार 394/500 (78.08%) अंक के साथ द्वितीय और अन्नया यादव 377/500 (75.4%) अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहें और विद्यालय के साथ-साथ जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्य ध्रुव चंद मौर्य ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उप प्रधानाचार्य प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है और छात्र इसी दिशा में आगे बढ़ें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment