.

आजमगढ़: UP STF की बड़ी सफलता, ₹50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार


आजमगढ़ का वांछित अपराधी फरीदाबाद से दबोचा गया, लूट, चोरी, डकैती समेत 14 मुकदमें दर्ज हैं


आजमगढ़/फरीदाबाद: उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹50,000 के इनामी अपराधी राहुल यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी – सिसरेडी, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाना बदल रहा था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी फरीदाबाद में छिपा हुआ है। इस पर टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर टीम ने 01 अप्रैल 2026 को शाम 07:15 बजे डीएलएफ क्राइम ब्रांच (एफबीडी), फरीदाबाद के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण एवं उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार राहुल यादव वर्ष 2018 से लूट, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में सक्रिय रहा है। वह आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपने गिरोह के साथ अपराधों को अंजाम देता था। अभियुक्त थाना देवगांव में दर्ज मु0अ0सं0 275/2024 व 609/23 के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए राहुल यादव अपने परिवार से अलग रहकर हरियाणा के फरीदाबाद में छिपा हुआ था। उसके गिरोह के अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। अभियुक्त राहुल यादव के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों में कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, डकैती, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment