.

आज़मगढ़: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी हिरासत में


नाम-पता बदलकर बनवाया दूसरा पासपोर्ट, पुलिस ने बवाली मोड़ से पकड़ा

आजमगढ़: जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाले वांछित अभियुक्त को हिरासत में लेकर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपना नाम, पिता का नाम व जन्मतिथि बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सैय्यद मोहम्मद आबिद पुत्र सैय्यद अहमद निवासी आसिफगंज ने वर्ष 2004 में अपने वास्तविक विवरण पर पहला पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2016 में उसने फर्जी नाम-पता व परिवर्तित व्यक्तिगत विवरण दर्शाकर जनपद अम्बेडकरनगर से दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब चौकी प्रभारी एलवल प्रियंका तिवारी की तहरीर पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान शैक्षिक प्रमाण पत्रों व अन्य अभिलेखों के परीक्षण में आरोपी की धोखाधड़ी उजागर हो गई। 02 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक शशि सिंह व उनकी टीम ने अभियुक्त को बवाली मोड़ से सुबह लगभग 10:05 बजे हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त सैय्यद मोहम्मद आबिद (उम्र करीब 44 वर्ष) निवासी – आसिफगंज, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ का हाल पता – ग्राम मियांपुर, पोस्ट बिडहर, थाना जहागीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शशि सिंह व कांस्टेबल अरुण यादव की अहम भूमिका रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment