.

आजमगढ़: SSP ने युवती की जान बचाने वाले उपनिरीक्षक को सम्मानित किया


सोशल मीडिया से सुसाइड अलर्ट मिलने पर 08 मिनट में पहुंच कर बचाई जान


आजमगढ़: सोशल मीडिया अलर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवती की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना सिधारी में तैनात उपनिरीक्षक जावेद सिद्दिकी को सम्मानित किया गया। बताया गया कि 03 अप्रैल को थाना सिधारी क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किया था। मेटा कंपनी से अलर्ट मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महज 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने बेहोश युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। बाद में पुलिस द्वारा युवती की काउंसलिंग भी कराई गई, जिस पर उसने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उपनिरीक्षक जावेद सिद्दिकी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से मिलने वाले ऐसे संवेदनशील इनपुट पर आजमगढ़ पुलिस पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रही है और मानव जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment