.

आजमगढ़ मंडल में CBSE 10th टॉप करने वाली सर्वोदय स्कूल की छात्रा को सम्मानित किया


डीएम रविन्द्र कुमार, एसएसपी डॉ अनिल कुमार और न्यूरो सर्जन डॉ अनूप कुमार ने किया सम्मानित

आजमगढ़: सीबीएसई बोर्ड का हाईस्कूल का रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित हुआ। जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आजमगढ़ मण्डल में प्रथम स्थान हासिल कर आजमगढ़ जनपद तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। 21 अप्रैल को दैनिक जागरण परिवार की तरफ से जिले के जिलाधिकारी रवीद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार एवं प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ अनूप यादव ने संयुक्त रूप से साक्षी यादव के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अंग वस्त्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी रवीद्र कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आर्शीवाद देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और निरंतरता से किये हुए कार्य का फल हमेशा सराहनीय रहता है और हमे ऊंचाइयों पर पहुंचता है। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार तथा न्यूरोसर्जन डॉ अनूप यादव ने साक्षी यादव को स्वर्णिम सफलता के लिए बधाई देते हुए उसके मंगलमय भविष्य की शुभकामना दी |

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment