.

आजमगढ़: 20 हजार के लिए अटकी जान! म्यांमार की जेल में फंसा जिले का युवक


एक साल से दर-दर भटक रही मां, डीएम को ज्ञापन देकर लगाई वतन वापसी की गुहार

आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजन को मलेशिया से म्यांमार भेजे जाने के बाद वहां जेल में बंद होने का मामला सामने आया है। परिजनों को साथियों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार, राजन ने अपनी रिहाई के लिए ₹20 हजार की मांग की है, जिसके अभाव में उसकी जान पर संकट बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि पिछले एक वर्ष से राजन की मां शांति देवी अपने बेटे की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय, दूतावास और सांसद रवि किशन के यहां लगातार गुहार लगा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। सरकारी स्तर पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया गया कि “नारी शक्ति” का नारा देने वाली सरकार एक बेबस मां की गुहार क्यों नहीं सुन रही। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि केंद्र व राज्य सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर म्यांमार में फंसे युवक को सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था करे।
इस दौरान प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अमर बहादुर यादव, अशोक वर्मा, राजन सिंह, शुभम सिंह, अरविंद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment