.

आजमगढ़: निशुल्क शिविर से 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए वाराणसी भेजा गया




समाज के अंतिम पिछड़े व्यक्ति तक सेवा पंहुचना है ‘लॉज फ्रेंडशिप आन तमसा’ का लक्ष्य - डा० भक्तवत्सल

वरिष्ठ समाजसेवी सुदर्शन दास अग्रवाल को सम्मानित किया गया,विद्यार्थियों का भी हुआ नेत्र परीक्षण

आजमगढ़: समाज के उपेक्षित तबके के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहे सामाजिक संगठन लॉज फ्रेंडशिप आन तमसा के बैनर तले मंगलवार को ईशान पब्लिक स्कूल रोहुआ मुस्तफाबाद में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आपरेशन के लिए चिन्हित किया। सभी को तत्काल आपरेशन के लिए वाराणसी भेजा गया। शिविर में स्कूल के छात्र छात्राओं का भी नेत्र परीक्षण किया गया। कई बच्चे नेत्र रोग से पीड़ित पाए गए। उन्हें आवश्यक सुझाव के साथ दवाएं उपलब्ध कराई गई। इस दौरान संगठन और विद्यालय परिवार द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी सुदर्शन दास अग्रवाल को अंगवस्त्रम व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
शिविर को शुभारंभ कोआर्डिनेटर ख्यातिलब्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डा. भक्तवत्सल, समाजसेवी सुदर्शन दास अग्रवाल, अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ईशान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। डा. भकतवत्सल ने कहा कि ‘लॉज फ्रेंडशिप आन तमसा’ का लक्ष्य समाज के पिछड़े अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवाओं को पहुंचाना है। इसके लिए संगठन निरंतर काम कर रहा है। उसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज ईशान पब्लिक स्कूल रोहुआ मुस्तफाबाद में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर के आयोजन किया गया। संगठन आगे भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर का आयोजन करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन का मानना है कि समाज को स्वस्थ्य रखकर ही बेहतर देश और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आरजे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी की पांच सदस्यीय टीम ने आप्टम अंकित कुमार के नेतृत्व में मरीजों का परीक्षण किया। जो लोग मोतियाबिंद से पीड़ित मिले उन्हें आपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया।
अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में और भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। समाजसेवी सुदर्शन दास अग्रवाल ने कहा कि लॉज फ्रेंडशिप आन तमसा हमेशा पीड़ित और मजलूमों की सेवा के लिए कार्य करता रहा है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि आज संगठन ने अपने प्रसास से कई लोगों के आंख की रोशनी लौटाई है। प्रबंधक अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में 150 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें से 20 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। उक्त मरीजों को बस से आरजे शंकरा अस्पताल आपरेशन के लिए भेजा गया। आपरेशन के बाद मरीजों को उनके घर पहुंचाया जाएगा। मरीजों को खाने पीने अन्य सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए निःशुल्क व्यवस्था की गई है। मरीजों कोे किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए पूरी टीम लगाई गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनिल गौर, डा. सीके त्यागी, अशोक कुमार अग्रवाल, रवि जायसवाल, विजय अग्रवाल, डॉ दिव्यांश, सुनिल कुमार, सीताराम आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment