.

आजमगढ़: चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार, बेचने की फिराक में थे


मुबारकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया खुलासा, एक बाइक बरामद

आजमगढ़ : जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुबारकपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी संजय सिंह पुत्र कमला सिंह निवासी ग्राम ओझौली पोस्ट पिचरी थाना मुबारकपुर ने 12 मार्च 2026 को थाने पर तहरीर दी थी कि 11 मार्च को कोहिनूर पैलेस रोडवेज मुबारकपुर के सामने से उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 096/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान 15 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक कमला सिंह यादव, उपनिरीक्षक राघव राम व उपनिरीक्षक नीरज शुक्ला की टीम अशरफिया यूनिवर्सिटी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ भटौरा अंडरपास के पास मौजूद हैं और उसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों को सुबह करीब 08:19 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित कन्नौजिया पुत्र अरविन्द कन्नौजिया, निवासी अबाडी थाना मुबारकपुर, उम्र करीब 23 वर्ष और लखंदर उर्फ टंटन पुत्र रामदरस यादव, निवासी कादीपुर थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अभियुक्त अमित कन्नौजिया के विरुद्ध पूर्व में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 348/2022 धारा 380, 411 भादवि का मुकदमा पंजीकृत है।
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 कमला सिंह यादव, उ0नि0 राघव राम, उ0नि0 नीरज शुक्ला मय हमराह, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ शामिल थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment