.

आजमगढ़: गैंगस्टर एक्ट में वांछित चोरी-छिनैती गैंग का सदस्य गिरफ्तार


शातिर आरोपी पर कई संगीन मुकदमे दर्ज, शामली से गिरफ्तार किया गया

आजमगढ़ : जनपद के थाना देवगांव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी व छिनैती की घटनाओं में शामिल एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह अभियुक्त एक सक्रिय गिरोह का सदस्य है, जो जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक कुमार पुत्र मंगेराम निवासी अहमदगढ़ थाना झींझाना, जनपद शामली इस गैंग का सरगना है, जो अपने सहयोगी सुरेश कुमार पुत्र रामलाल निवासी बिरालियन थाना झींझाना, जनपद शामली (उम्र 22 वर्ष) के साथ मिलकर चोरी, छिनैती, वाहन चोरी और अन्य वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के खिलाफ 14 मार्च 2026 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया तथा 22 मार्च 2026 को थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 2(ख)(1), 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में 27 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में उपनिरीक्षक शकील अहमद खां मय टीम ने अभियुक्त सुरेश कुमार को उसके गृह जनपद शामली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या, चोरी, छिनैती, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध आरोप पत्र भी न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, उपनिरीक्षक शकील अहमद खां, उपनिरीक्षक लाल बिहारी यादव तथा हेड कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार शाह की टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment