.

आजमगढ़ में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारम्भ,पहली बार मिलेगी स्वगणना की सुविधा




डिजिटल प्रणाली से रियल टाइम डेटा होगा अपलोड

आजमगढ़: जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी द्वारा जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर में किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर एवं विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र यादव ने जिला जनगणना अधिकारी का बुके देकर स्वागत किया तथा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स आकाश राय एवं कुलभूषण सिंह भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक संपादित किया जाएगा। जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु जनपद के सभी तहसीलों में प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें तहसील सदर का प्रशिक्षण स्थल सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर, सगड़ी का माडर्न एरा पब्लिक स्कूल जीयनपुर, लालगंज का नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल जिहतमन्दपुर, फूलपुर के फरहान इंटर कॉलेज व एलपीजी आदर्श इंटर कॉलेज, निजामाबाद का जनता इंटर कॉलेज, बूढ़नपुर का किसान बालिका इंटर कॉलेज एकडंगी रानीपुर, मेंहनगर का डीएन मेमोरियल सन साइन स्कूल कुसमुलिया तथा मार्टिनगंज का बाबा बैजनाथ महाविद्यालय अमनायें एवं ब्लॉक सभागार शामिल हैं।
आज 16 अप्रैल को जनपद के सभी चार्ज स्तरों पर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण स्मार्ट क्लास रूम में फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से कराया जा रहा है। इसकी निगरानी मास्टर ट्रेनर्स आकाश राय, कुलभूषण सिंह, अरविंद यादव एवं सैमुल्लाह अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है।
इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी, जिसमें संकलित डेटा रियल टाइम सर्वर पर उपलब्ध रहेगा। खास बात यह है कि पहली बार नागरिकों को स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा दी गई है, जिसके तहत 7 मई से 21 मई 2026 तक नागरिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment