सीबीएसई 10वीं में जनपद में टॉप करने वाली साक्षी यादव(99%) और रिया रंजन (97.2%) को सम्मानित किया
आजमगढ़: सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में सर्वोदय पब्लिक स्कूल का परचम लहराने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों को आज प्रशासनिक अधिकारियों ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। ज्ञात हो कि कल दिनांक 15/04/2026 को सी०बी०एस०ई० बोर्ड का हाईस्कूल का रिजल्ट निकला है। जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल से साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आजमगढ़ जिले में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया और रिया रंजन ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया। जिले के अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गम्भीर सिंह व उप जिलाधिकारी सदर नरेन्द्र कुमार गंगवार ने संयुक्त रूप से साक्षी यादव और रिया रंजन तथा उनके अभिभावकों को बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आर्शीवाद देते हुए कहा कि निरंतरता से किये हुए कार्य का फल हमेशा सराहनीय रहता है।
Blogger Comment
Facebook Comment