.

आजमगढ़: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम


शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर तय समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

आजमगढ़: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में IGRS Portal (जनसुनवाई पोर्टल) पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सीधे वार्ता करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने विशेष रूप से उन ग्रामों में अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जहां शिकायतों की संख्या अधिक है या फीडबैक असंतोषजनक है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए प्रकरण का निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि कोई भी मामला पोर्टल पर डिफाल्टर श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। भूमि से संबंधित तथा बार-बार आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गंभीर सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment