.

आजमगढ़: लोहे की रॉड से वार कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार


मेंहनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना में प्रयुक्त रॉड भी बरामद की

आजमगढ़: जनपद में अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत थाना मेंहनगर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। प्रकरण के अनुसार, वादिनी संध्या देवी पत्नी रामजी निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना मेंहनगर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि 26 अप्रैल की शाम करीब 8:30 बजे गांव का ही राहुल पुत्र रामजीत राम शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान वादिनी के पति रामजी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने विवाद करते हुए लोहे की रॉड से उनके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामजी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन हॉस्पिटल के गेट पर ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 132/26 धारा 103(1)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। कार्रवाई के क्रम में प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल पुत्र रामजीत निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना मेंहनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार के साथ कांस्टेबल संदीप यादव व कांस्टेबल अनुप शामिल रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment